सोशल मीडिया में थाना कोहेफिजा में अनलोड हो रहे ए.सी. के वीडियो वायरल के संबध में स्थिती इस प्रकार है –

0
Spread the love

सोशल मीडिया में थाना कोहेफिजा में अनलोड हो रहे ए.सी. के वीडियो वायरल के संबध में स्थिती इस प्रकार है –

दिनाँक 01/03/2024 को दोपहर 13.17 बजे फिलफोरा रेस्टोरेंट के सामने कन्टेनर क्रमांक MP09-GJ-0261 अनियंत्रित होकर मोटर सायकल को टक्कर मारने से मौके पर शांती बाई उम्र 77 निवासी प्रेम नगर नारियल खेड़ा भोपाल की मृत्यु होने से थाना कोहेफिजा में अपराध क्रमांक 124/2024 धारा 279,337,304ए भादवि. का पंजीबद्ध हुआ । पुलिस द्वारा कन्टेनर को थाने ले जाने का प्रयास किया गया किन्तु ब्रेक फेल होने से ततसमय थाने नही ले जाया जा सका ।

उक्त कन्टेनर में रात्री करीबन 11.30 बजे अचानक आग लग गई, जिस पर पुलिस बल एवं फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुचकर आग बुझायी गयी । आगजानी के दौरान कन्टेनर के अन्दर ए.सी. रखा होना ज्ञात हुआ । फायर बिग्रेड के कर्मचारी द्वारा कन्टेनर के गेट का ताला तोडकर उसमे रखे ए.सी. को निकाला जाकर दूसरे वाहन में लोडकर थाना कोहेफिजा ले गये और वहाँ पर सुराक्षार्थ कैमरे की निगरानी में परिसर में रखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है । सूचना पर से थाना कोहेफिजा में आगजनी क्रमांक 01/2024 कायम किया गया ।

ट्रक मालिक गोवर्धन प्रजापती द्वारा सर्वेयर को बुलाया जाकर, कैमरे की निगरानी में थाना परिसर में रखे ए.सी. का सर्वे कराया गया । कुल 250 ए.सी. में से 19 ए.सी. पूर्णतः जले होना तथा शेष 231 ए.सी. सही पाये गये, जिन्हे वाहन मालिक को सुपुर्द किया गया ।

प्रकरण में वाहन एवं वाहन चालक पर विधिवत् कार्यवाही की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481