मनुष्य संकल्प के बल पर बहुत कुछ प्राप्त कर सकता है

0
Spread the love

ॐ स्वजन प्रणाम
सुविचार
मनुष्य संकल्प के बल पर बहुत कुछ प्राप्त कर सकता है।संकल्प की शक्ति अनूठी है। इस शक्ति के बल पर ऐसे चमत्कार किए जा सकते हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। हम हारने लगते हैं,थकने लगते हैं,मन उदासी से भर जाता है,उस समय मन का दृढ़संकल्प हमें नई राह दिखाता है। संकल्प- विहीन व्यक्ति जीवन में असफलता को प्राप्त करता है।उसके जीवन का उद्देश्य शून्य होने लगता है।जब तक संकल्प है, तभी तक जीवटता है,संकल्प के न होने पर जीवटता भी शिथिल होने लगती है।हम अपने उद्देश्यों तक नहीं पहुंच पाते।
हमें दृढ़संकल्प के साथ अपनी गलत आदतों को विचार कर अवश्य सुधारना चाहिए। छोटे-छोटे संकल्प अधिक प्रभावी होता है। यदि छोटे-छोटे संकल्प पूरे होते हैं तो उत्साह बना रहता है और संकल्प शक्ति बढ़ती है।
इस प्रकार अच्छी आदतों का व्यवहार में शामिल करने से स्वभाव सुधरता है और भाग्य उच्च कोटि का बनता है।
आइऐ…,आज और अभी ‘शुभारम्भ’ करें, इस संकल्प के साथ कि हम भी किसी न किसी की ‘खुशी का कारण’ अवश्य बनेंगे.
🌹🌹कार्तिक पूर्णिमा 🌹🌹
🌳🌳विजय राघव गढ़ 🌳🌳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481