पूर्व कुलपति को उनके ही बेटे ने पीटा

——-
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में चल रही मंगलवार की जनसुनवाई के दौरान अधिकारी तब हैरान रह गए जब डीएवीवी के पूर्व कुलपति डॉ.नरेन्द्र धाकड़ पत्नी सहित पहुंचे और उन्होंने बताया कि मेरे साथ मेरे पुत्र अमित धाकड़ ने ना सिर्फ मारपीट की, बल्कि सम्पत्ति के दस्तावेजों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर भी करा लिए।
