सेवानिवृत्त कर्मचारी भविष्य निधि कल्याण समिति का सातवां प्रांतीय सम्मेलन 9 नवंबर को

0
Spread the love


भोपाल।सेवानिवृत्त कर्मचारी भविष्य निधि कल्याण समिति का सातवां प्रांतीय सम्मेलन आगामी 9 नवंबर (रविवार) को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन न्यू मार्केट स्थित होटल कालिंदी में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।
समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर परसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना और भविष्य की कार्ययोजना तय करना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र सुबह 10:45 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि होंगे भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी। सम्मेलन की अध्यक्षता निवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति, नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष भीमराव डोंगरे करेंगे।
इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे, जिनमें
पूर्व रजिस्ट्रार ऑफ ट्रेड यूनियन राज पांडे,मध्यप्रदेश बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव वी.के. शर्मा,
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री राजन नायर,भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी,मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा
तथा महाप्रबंधक, एम.पी. एग्रो एस.के. विधान शामिल होंगे।
कार्यक्रम तीन सत्रों में संपन्न होगा।
पहले सत्र में सुबह 10 से 12 बजे तक पंजीयन और उद्घाटन सभा होगी। इसके बाद 12 बजे से द्वितीय सत्र प्रारंभ होगा, जिसमें अतिथि अपने विचार व्यक्त करेंगे।दोपहर 2 से 3 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। इसके पश्चात 3 से 5 बजे तक अंतिम सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से आए प्रतिनिधि अपनी राय प्रस्तुत करेंगे और आगामी रणनीति तय की जाएगी।सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति के संरक्षक अनिल बाजपेई, उपाध्यक्ष पी.के. परिहार, श्रीमती चंदा खरे और हेमंत कपूर ने सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *