क्रेन हवा में अटकी, सांसद ने ऑपरे​​​​​​​टर को थप्पड़ जड़ा

0
Spread the love

क्रेन में बैठे सतना सांसद गणेश सिंह को झटका लगा तो वे ऑपरेटर पर भड़क गए। उसे सबके सामने थप्पड़ मार दिया। मामला शुक्रवार को सरदार पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

सांसद गणेश सिंह ने सुबह रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। इसके बाद वे सेमरिया चौक पहुंचे। यहां क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स में चढ़कर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद नीचे आते समय मशीन अचानक झटके से बीच में रुक गई। सांसद कुछ देर हवा में ही अटके रहे। मशीन हिली तो असंतुलन की स्थिति बन गई।

घटना को लेकर भाजपा नेत्री नीता सोनी ने कहा कि सांसद ने तो केवल ऑपरेटर को थप्पड़ मारा है। उसके तो हाथ-पैर तोड़ देने चाहिए।

माल्यार्पण के बाद नीचे आते वक्त क्रेन को झटका लगा।
माल्यार्पण के बाद नीचे आते वक्त क्रेन को झटका लगा।

ऑपरेटर को बुलाया, थप्पड़ मार दिया इसी बीच सांसद ने ऑपरेटर गणेश कुशवाहा को अपने पास बुलाया। उसका हाथ खींचते हुए नाराजगी जताई। फिर थप्पड़ मार दिया। गणेश कुशवाहा नगर निगम की विद्युत शाखा में मस्टर कर्मचारी है। नगर निगम की विद्युत शाखा की हाइड्रोलिक क्रेन में ही सांसद सवार थे।

घटना के समय मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। इनमें से किसी ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

सांसद ने ऑपरेटर को खींचा, गाल पर थप्पड़ मार दिया।
सांसद ने ऑपरेटर को खींचा, गाल पर थप्पड़ मार दिया।

ऑपरेटर बोला- क्षमता दो की, केबिन में तीन लोग चढ़े ऑपरेटर गणेश कुशवाहा ने बताया कि हाइड्रोलिक क्रेन के केबिन की क्षमता अधिकतम दो लोगों की है। इसमें औसत 125 किलो वजन तक सहन किया जा सकता है। जब माल्यार्पण के लिए राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडेय एक साथ केबिन में चढ़े, तभी वजन अधिक होने पर आपत्ति की गई थी।

कुशवाहा ने कहा कि माल्यार्पण कराने के बाद केबिन नीचे लाया गया। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी आसानी से उतर गईं, लेकिन सांसद गणेश सिंह के उतरने में दिक्कत हुई। समर्थकों के कहने पर केबिन को और नीचे लाया गया तो जर्क लग गया। थप्पड़ मारने की बात को उन्होंने सहज अंदाज में लेते हुए कहा कि ये सब चलता है।

भाजपा नेत्री बोली- ऑपरेटर के हाथ-पैर तोड़ देने चाहिए

​​​​कांग्रेस ने कहा- भाजपा नेता अहंकार में कांग्रेस ने घटना को आपत्तिजनक बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा- सांसद द्वारा कर्मचारी को चांटा मारना बताता है कि भाजपाई किस तरह से दंभ और अहंकार में हैं। यह बताता है कि भाजपा, जनता और किसी की नहीं है, सिर्फ अहंकार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481