जनसंवेदना संस्था ने एम्स के बाहर किया भोजन वितरण, 30 जरूरतमंदों का कराया अंतिम संस्कार

0
Spread the love

भोपाल। जनसंवेदना संस्था द्वारा गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को साकेत नगर स्थित एम्स अस्पताल के बाहर रोगियों के परिजनों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
संस्था के इस सेवा कार्य से लाभान्वित होकर अनेक जरूरतमंद परिवारों ने संतोष व्यक्त किया।

संस्था द्वारा पिछले 15 दिनों में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले 30 से अधिक लावारिस एवं निराश्रित व्यक्तियों का अंतिम संस्कार कराया गया। ये संस्कार सुभाष नगर, छोला विश्राम घाट एवं भदभदा विश्राम घाट पर संपन्न हुए।

मानव सेवा को ही माधव सेवा मानने वाली जनसंवेदना संस्था का यह कार्य निरंतर जारी है। संस्था नियमित रूप से भोजन वितरण, अंतिम संस्कार एवं अन्य मानवीय सेवाओं के माध्यम से समाज में संवेदना का संचार कर रही है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि यह कार्य जनभागीदारी से संभव है और इच्छुक व्यक्ति संस्था के इस पुण्य कार्य से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर 98260 13975 पर संपर्क कर सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481