बिहार में धुआंधार प्रचार की कमान एमपी के रोचक स्टार प्रचारक सीएम डॉक्टर मोहन यादव के हाथ में…..

0
Spread the love

बिहार में धुआंधार प्रचार की कमान एमपी के रोचक स्टार प्रचारक सीएम डॉक्टर मोहन यादव के हाथ में…..
_______
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के बाद बिहार में मोहन को सुनने उमड़ रहा जन सैलाब…
_______
(डेरा बिहार)……. (विधानसभा चुनाव के बीच स्टार प्रचारकों का चुनावी कवरेज पर कमल द्वार के लिए वरिष्ठ पत्रकार अतुल पुरोहित की रपट…..)
_______
पटना/भोपाल। बिहार प्रदेश में हो रहा विधानसभा का चुनाव दिनों दिन ‘ रोचकता’ की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इस रोचक चुनाव के बीच भाजपा के रोचक स्टार प्रचारक डॉक्टर मोहन यादव’ की डिमांड बिहार में बढ़ती जा रही है। बीते शुक्रवार को भाजपा के रोचक स्टार प्रचारक डॉक्टर मोहन यादव ने बिहार की धरा पर पहुंचकर धुआंधार चुनावी प्रचार का आगाज किया था। उनके धुआंधार चुनावी प्रचार के बीच उनके अपने रोचक भाषणों से जनता के बीच भाजपा की अपनी पैठ बनती दिख रही है।
भाजपा की इस रोचक स्टार प्रचारक बढ़ती लोकप्रियता की खुफिया रिपोर्ट है। जब प्रदेश इकाई के पास पहुंची तो प्रदेश इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व से बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को सक्रिय रखने की डिमांड रखी है। जिस पर केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा के इस रोचक स्टार प्रचारक को सक्रिय करने का निर्णय लिया है।*
*पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के रोचक स्टार प्रचारक डॉक्टर मोहन यादव को चार दर्जन से ज्यादा चुनावी दौरे करने के लिए “डायग्राम” तैयार किया है। जिसमें समन्वय की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सौंपते हुए उन्हें बिहार में ही अपने “प्लाटून” के साथ चुनाव तक डेरा डालने का निर्देश दिया गया है।
*बुधवार को भाजपा के रोचक स्टार प्रचारक इसी योजना के तहत बिहार पहुंचे। यहा पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। जनसभाओं में भाजपा के “प्यारे मोहन” को सुनने और देखने के प्रश्न पर चर्चा में तमाम बिहारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषणों में बड़ी ही रोचक जानकारियां रहती हैं। बाबा महाकाल की नगरी से हमारा वैसा ही जुड़ाव मोहन जी से मिलता है जैसे कि बाबा महाकाल से। बिहारीयो ने बताया कि मोहन यादव को सुनने के लिए हम सब दूरस्थ अंचलों से अपने-अपने साधनों से आए हैं। हमें भाजपा ने नहीं बल्कि मोहन यादव की रोचक शैली के कारण आकर्षित किया है।बिहार के कटोरिया विधानसभा के सरपंच गुलाब राय कहते हैं कि मैंने कई चुनावो में विभिन्न पार्टियों के नेताओं के भाषणों को सुना है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बाद बिहार की धरती पर मध्यप्रदेश के सुप्रीमो मोहन यादव को सुनने में आनंद आता है। सीधे शब्दों में हम लोग कहे तो अटल जी की भाषण शैली का प्रतिबिंब मोहन यादव में दिखाई पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481