भारतीय संस्कृति का भाग्योदय होने बाला है डाॅ.चिन्मय पाण्डया

0
Spread the love

भारतीय संस्कृति का भाग्योदय होने बाला है
डाॅ.चिन्मय पाण्डया
(गायत्री परिवार की व्याख्या सहित संस्कार प्रणाली से संस्कार परम्परा को जीवंत किया है।
डाॅ मोहन यादव)
भारतीय संस्कृति का भाग्योदय होने जा रहा है यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य आपको करना है।इस भाग्योदय के सूत्रधार भी आप सब युवा होंगे, इसके लिए तीन सूत्रों को जीवन का अंग बनाईए –
1*आत्मवत सर्वभूतेषु
2* मातृवत पर दारेषु
3*पर द्रव्येशु लोष्ठवत
अर्थात आपको कहीं हिमालय में तप करने जाने की आवश्यकता नहीं है वल्कि आदर्शों के हिमालय की उपासना – साधना कीजिए।
यह आवाहन शारदा विहार विद्यालय प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय युवा चिंतन शिविर के शुभारंभ सत्र में देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ .चिन्मय पंड्या ने उपस्थित 3500 से अधिक युवाओं के से किया।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर परिवार द्वारा कराई जाने वाले संस्कार प्रणाली की प्रशंसा करते हुए ने बताया कि जो व्याख्या सहित संस्कार गायत्री परिवार पर आता है उससे संस्कार बहुत ही प्रभावी और बोधगम्य बनता है। आपने सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति के संवर्धन के लिए किया जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। आपने कहा कि रात 12 बजे दिन बदलेगा यह बिना सिर पैर की बात लगती है। अतः भारतीय काल गणना के लिए वैदिक घड़ी प्रचलित की है। आपने कहा कि हमने गुरुदेव को नहीं देखा पर डाॅ चिन्मय पण्डया जी को देख – सुनकर यह अनुभव करता हूं कि जिसकी प्रतिकृति इतनी बहुमुखी प्रतिभा की धनी है तो वो सृजेता तो ईश्वरीय शक्ति ही होगी।
आपने आश्वासन दिया कि संस्कृति संवर्धन के लिए आपके सुझावों, योजनाओं को सरकार के स्तर पर क्रियान्वित करने का हम प्रयास करेंगे।
शुभारंभ सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास जी उइके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुशमारिया, युवा आंदोलन के शांतिकुंज समन्वयक श्री केदार प्रसाद दुबे, शांतिकुंज हरिद्वार में मध्य प्रदेश जॉन के समन्वयक में श्री जगदीश कुल्मी, भोपाल समन्वयक श्री राजेश पटेल, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ समन्वयक श्री विवेक चौधरी के साथ गायत्री परिवार संगठन के संगठन के प्रतिनिधिओं की उपस्थित रही।
इसके पूर्व प्रात: काल डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने मशाल प्रज्ज्वलित की सभी जिलों से आए करीब 3500 युग सेनानियों की परेड का निरीक्षण और उनका उत्साह वर्धन किया।म रमेश नागर
मीडिया प्रभारी
गायत्री शक्तिपीठ भोपाल
9425080369

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481