आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा।

🌅 आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा।
आस्था और सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आज खटलापुरा घाट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी और महापौर मालती राय जी के साथ सम्मिलित होकर अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।
इस अबसर पर पार्षद श्री पप्पू विलास जी प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री कृष्णा घाडगे जी पार्षद श्रीमती ब्रजुला सचान जी भोजपुरी समाज समिति के पंकज दुबे शत्रुघन यादव राम प्रताप सिंह जी सहित बड़ी संख्या में भोजपुरी एवं पूर्वांचल समाज के श्रद्धालुजन एवं छठी मैया व्रतधारी मातृशक्ति ने पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की उपासना कर परिवार एवं समाज के कल्याण की कामना की।
छठ महापर्व न केवल आस्था और आत्मसंयम का पर्व है, बल्कि यह समरसता, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत संदेश भी देता है।
जय छठी मैया ।
#ChhathPuja #ChhathMahaparv #SuryaUpasana #BhojpuriSamaj #PurvanchalSamaj #BJP4Bhopal #SamrastaKaParv
