थाना रातीबड़ पुलिस ने 02 बर्ष पुराने चेक बाउंस के प्रकरण में फरार ईनामी स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार।

0
Spread the love

थाना रातीबड़ पुलिस ने 02 बर्ष पुराने चेक बाउंस के प्रकरण में फरार ईनामी स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार।

भोपाल पुलिस द्वारा वारंटी, वित्तीय अनियमित्तायें करने वाले अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वारंटियों/ असमाजिक/अपराधिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए स्थाई/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों दारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन – 01भोपाल श्रीमान आशुतोष गुप्ता , अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती अंकिता खातरकर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना रातीबड़ रास बिहारी शर्मा द्वारा गठित पुलिस टीम ने स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी आमिर खान पिता लाल मियां निवासी ग्राम बिसनखेड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

घटना का संक्षिप्त विवरणः–

माननीय न्यायालय द्वारा 02 वर्ष पुराने चेक बाउंस के प्रकरण में फरार आरोपी आमिर खान के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट में वारंटी की तलाश पतारसी के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की चेक बाउंस के मामले मे फरार वारंटी अपने गांव मे खडा है जो मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु अविलंब पुलिस टीम रवाना की गई जो मुखबिर द्वारा बताए हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकडा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया l

आरसीटी क्र0 16517/23
धारा 138 एनआईए

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उनि रास बिहारी शर्मा,आर रामबरण, प्रआर प्रदीप नाग, प्रआर सत्येन्द्र , आर हरिओम , आर उपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481