थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा अवैध छुरी के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल
दिनांक 27.10.25
थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा अवैध छुरी के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी थाना गाँधीनगर से हत्या के प्रयास मे करीब एक माह से था फरार
भोपाल शहर में वाहन चोरी,सम्पत्ति संबंधी आपराधो पर नियंत्रण रखने तथा अपहृत मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री अभिनव चौकसे व पुलिस उपायुक्त यातायात श्री जितेन्द्र सिंह पंवार द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की हैं।
पुलिस कार्यवाहीः दिनांक 26.10.25 दौराने इलाका गस्त मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि किरण लाज 6 नंम्बर स्टेशन के पास एक संदिग्ध लडका चाकू रखे घूम रहा है जो कोई भी घटना कारित कर सकता है । उक्त सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान किरण लाज 6 नंम्बर स्टेशन के पास पहुचे जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक लड़का दिखा, जिसे हमराह स्टाफ की मदद से पकडा । जिसने अपना नाम सरफराज उर्फ फराज पिता फरीद शेख उम्र 24 साल नि. रईश किराना स्टोर के पीछे गोडीपुरा थाना गांधीनगर भोपाल होना बताया । जिसके पैंट के जेब मे एक फोल्ड होने बाला खटकेदार लोहे की धारदार चाकू मिला । जो अवैध आकार प्रकार की होने से मोके पर धारा 25 आर्म्स एक्ट में जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तारी के कारण बताये हुए मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 529/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । आरोपी थाना गाँधी के अपराध क्रमांक 320/25 धारा 296,109 बीएनएस मे फरार चल रहा था
गिरफ्तार आरोपी का नाम पता व आपराधिक रिकार्ड*-
1. सरफराज उर्फ फराज पिता फरीद शेख उम्र 24 साल नि. रईश किराना स्टोर के पीछे गोडीपुरा थाना गांधीनगर भोपाल
क्र अप क्र धारा थाना
1 262/16 327,34 भादवि गाँधीनगर
2 327/17 294,324,506,34 भादवि गाँधीनगर
3 203/23 34 आबकारी एक्ट गाँधीनगर
4 320/25 296,109 बीएनएस गाँधीनगर
भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मशरूका बरामद करने मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,कार्य.प्रआर 793 युसुफ खान ,आरक्षक 1574 सलमान खान,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी,आरक्षक 3443 ममलेश तिलावदिया ,आर 3485 जितेन्द्र राजावत की सराहनीय भूमिका रही है।
