थाना निशातपुरा पुलिस ने 8 साल से 6 मामलो में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार
थाना निशातपुरा
*थाना निशातपुरा पुलिस ने 8 साल से 6 मामलो में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तारl*
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चाकूबाजो , आदतन अपराधियो की सतत चेकिंग करने के सबंध में निर्देश दिये गये , उक्त निर्देशो के पालन हेतू पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल मयूर खण्डेलवाल , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 श्री मलकीत सिंह , सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज पटवा के निर्देशन में थाना निशातपुरा स्टाफ की टीम तैयार की गई ।
दिनांक- 21/4/26 को उक्त टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की थाना निशातपुरा क्षेत्र का निगरानी बदमाश , चाकूबाज है इरफान खान उर्फ चपाती पिता जैद उल्ला उम्र- 26 साल निवासी- शरीफ मस्जिद के पास फिजा कालोनी कंरोद भोपाल जो 8 वर्षो से विभिन्न मामलो मे फरार चल रहा है वर्तमान में नेशनल शादी हाल के पास अरवलिया झुग्गी थाना ईटखेडी भोपाल में रह रहा है , अभी घर पर ही है उक्त सूचना की पुष्टी सूचीबध्द स्टाफ द्वारा की गई और वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार करने मे सफलता हासील की गई । बदमाश वर्ष 2018 से लगातार फरार चल रहा था , जिसके विरूध्द विभिन्न न्यायालयो से 5 स्थाई गिरफ्तारी तथा 1 गिरफ्तारी वारंट जारी होना पाया गया । जिन मामलो में वारंटी को गिरफ्तार किया गया है । बदमाश से पूछताछ जारी है , जिसके विरूध्द शहर के अन्य थानो मे भी वारंट होने की संभावना है ।
विशेष – बदमाश के विरूध्द छुरी बाजी , अडिबाजी ,मारपीट करने , अवैध हथियार
रखने , बलात्संग , पाक्सो एक्ट के अपराधो स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी है
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना निशातपुरा के निरीक्षक मनोज पटवा , उनि राजेन्द्र सोलंकी , सउनि सतेन्द्र चौबे , प्रआर राजेन्द्र राजपूत , आर. मनदीप जाट, आर. लक्ष्मण की सराहनीय भूमिका रही है ।
