अशोका गार्डन पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
थाना अशोका गार्डन
अशोका गार्डन पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा शहर को नशा मुक्त करने की दिशा मे सार्थक प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र विकसित कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के अनुक्रम मे पुलिस उपायुक्त जोन – 01 भोपाल श्री अखिल पटेल द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये जिसके तारतम्य मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग हबीबगंज श्री उमेश तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना अशोका गार्डन व उनकी टीम ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त करने में सफलता अर्जित की हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनाँक 23.04.26 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी अशोका गार्डन के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से रवाना की गई जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष पिता राम दास सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी कीर्ति मेडीकल के पास सेमरा कला थाना अशोकागार्डन भोपाल से कार्टून में रखी अंग्रेजी व देशी मदिरा मसाला के बॉटल व क्वार्टर छिपाकर रखी अवैध शराब (1) मैक डावल्स नंबर 01 अंग्रेजी शराब रम की 12 बाटल (2) मैक डावल्स नंबर 01 रम की 07 बाटल अंग्रेजी शराब (3) आफीसर च्वाइस सुप्रीम व्हिस्की अंग्रेजी शराब की 09 बाटल (4) बैगपाईपर अंग्रेजी शराब की 09 बाटल (5) एक पीले रंग के बैग जिसमें blinkit लिखा है जिसमें देशी मदिरा मसाला के 110 क्वार्टर (6) 50 क्वार्टर देशी मदिरा मसाला । कुल मात्रा अंग्रेजी शराब- 27.75 लीटर कुल कीमती 25828 रुपये एवं देशी मदिरा मसाला कुल 28.80 लीटर कुल कीमती 17120 रुपये कुल अंग्रेजी व देशी शराब 56.55 लीटर कुल कीमती 42948 रुपये की जप्त कर आरोपी कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 178/26 धारा 34(2) आब.एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी का विवरणः- कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष पिता राम दास सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी कीर्ति मेडीकल के पास सेमरा कला थाना अशोकागार्डन भोपाल
सराहनीय भुमिकाः- अवैध शराब तस्कर की गिरफ्तारी व अवैध शराब बरामदी में थाना अशोका गार्डन भोपाल के थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग लाल , उनि के.पी सिंह, प्रआर. 971 अजय शर्मा, प्रआर. 1241 कमलेश आसवारे, प्रआर. 2897 संतोष मदरे, प्रआर. 2905 धर्मेन्द्र मिश्रा, प्रआर 1170 संदीप सिंह, आर.210 मोहित शर्मा, आर.3352 पुष्पेन्द्र भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।
