बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं

0
Spread the love

धर्मेंद्र अपना जीवन एकांत में अपने फार्म हाउस पर बिता रहे हैं, वहां वे क्या-क्या काम करते हैं पूरी पोस्ट को पढे ???

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। भारतीय सिनेमा का उन्हें ही-मैन भी कहा जाता है। साल 1997 में दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुषों में उनका नाम था। इसी बात से उनकी शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे। ग्लैमर की चकाचौंध ने उन्हें अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। लेकिन आज वही धर्मेंद्र अपना जीवन एकांत में मायानगरी से दूर बिता रहे हैं।

धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में एक छोटे से गांव नसराली में हुआ था। जाट परिवार में जन्म लेने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही सेहतमंद थे। जब वह 19 साल के थे तो उन्होंने प्रकाश कौर से शादी रचा ली थी। उस वक्त धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के चार बच्चे हुए, दो लड़के और दो लड़कियां।

जब धर्मेंद्र फिल्मों में आए तो कुछ ही समय बाद बॉलीवुड में उनका सिक्का जम गया। सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी को हेमा मालिनी के साथ पसंद किया गया। फिल्मी पर्दे की ये सुपरहिट जोड़ी असल जिंदगी में भी बन गई। दूसरी शादी के लिए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म अपना लिया और फिर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं।

दो शादियां करने वाले 84 साल के धर्मेंद्र अब अकेले अपने फॉर्महाउस में रहते हैं। मुंबई के पास लोनावला में बने अपने इस फॉर्महाउस वह ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके पास कई गायें भी हैं। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर धर्मेंद्र का लग्जरी फॉर्महाउस बहुत सुकून देता है। आए दिन धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस से कई तस्वीरें और वीडियोज भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं।

एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा भी था कि ‘मैं जाट हूं और जाट जमीन से प्यार करता है। अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा वक्त लोनावला में अपने फॉर्महाउस पर ही बितता है। मैं खेती करके खुश हूं। अपना मकसद ऑर्गेनिक खेती करने का ही रहता है।’

 

# पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक? शेयर ?कमेंट✉️ जरुर करें धन्यवाद???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481