प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर 2025 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन के मौके पर कहा की डिजिटल क्षेत्र में जो तरक्की भारतने की है
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर 2025 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन के मौके पर कहा की डिजिटल क्षेत्र में जो तरक्की भारतने की है उसका परिणाम है कि 1GB डेटा का दाम एक कप चाय से सस्ता हो गया है। हालांकि प्रधानमंत्रीजी को मैं याद दिला दूं कि यह और भी सस्ता था परंतु जब अंबानी के बेटे की शादी हुई उसके बाद बल्कि उसी के बीच में अंबानी ने जिओ के रेट बढ़ा दिए और उसके बाद अन्य निजी कंपनीयों ने भी डेटा के रेट बढ़ा दिए ।अब कहने को एक कप चाय की कीमत से 1GB डाटा सस्ता है परंतु अगर तीन या चार माह पुराने दरों को देखा जाए तो चाय का रेट 10 था औरअबभी ₹10 है। परंतु डाटा का रेट बढ़ चुका है ।जो डाटा पहले ढाई सौ में मिलता था अब वह 345रुपए में मिलता है। जो 700 का था वह अब साढे आठ सौ से ₹900 में आता है।
प्रधानमंत्री जी चाय के दाम जो आपकी प्रिय है जिसने आपको हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचाया है उसके दाम नहीं बढे हैं पर मोबाइल डेटा के दाम बड़े हैं। कृपया ध्यान दीजिए।
रघु ठाकुर
संरक्षक लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी
21=10=2025
