“शपथ ग्रहण एवं पुस्तक विमोचन समारोह”

0
Spread the love

आज उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, हरिद्वार द्वारा आयोजित “शपथ ग्रहण एवं पुस्तक विमोचन समारोह” में जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य प्रभुश्री जी” मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।

इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब, हरिद्वार के अध्यक्ष एवं सचिव के विभिन्न पदों पर आदरणीय पत्रकार बन्धुओं को “पूज्य प्रभुश्री जी” ने सत्यनिष्ठता एवं कर्तव्य परायणता के लिए उनके पद की शपथ दिलवाई।

साथ ही, डॉ. हिमान्शु द्विवेदी जी द्वारा सम्पादित पुस्तक “सत्य हरिश्चन्द्र महाकाव्य” का विमोचन भी “पूज्य प्रभुश्री जी” के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ।

अपने उद्बोधन में “पूज्य प्रभुश्री जी” ने कहा कि शपथ ग्रहण के इस समारोह में नई ऊर्जा का अनुभव कर रहा हूँ। वर्तमान में पत्रकारिता के अब नए-नए ढंग हैं। आज सूचना और तकनीकी के विविध आयाम देखने को मिल रहे हैं। हम सभी की उत्सुकता बनी रहती है कि समाज और राष्ट्र में क्या नया घटित हो रहा है। हमारी संस्कृति कभी आक्रामक नहीं रही है। हमारी संस्कृति में प्रेम, सद्भावना, संयम तथा अनुशासन मान्य है। हम अपने अभिव्यक्ति में उच्छश्रृंखल और अमर्यादित नहीं हो सकते। आज पत्रकारिता में बहुत निष्पक्षता, निर्भीकता तथा स्वतंत्र अभिव्यक्ति की आवश्यकता है। हमें अन्यों की निजता व स्वायत्तता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

आज नवनियुक्त पत्रकार बन्धुओं को उनके पद एवं कर्तव्यों के निर्वहन हेतु मेरी अनेक शुभकामनाएँ एवं बधाई है। साथ ही, एक सभ्य समाज और उन्नत राष्ट्र के निर्माण में आपका अधिक योगदान रहेगा, ऐसी अपेक्षा है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री आदरणीय श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल जी, आदरणीय डॉ. महावीर अग्रवाल जी कुलाधिपति पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार, आदरणीय श्री संदीप गोयल जी जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. हरिद्वार, आदरणीय श्री अमित शर्मा जी संगठन मंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आदरणीय श्री संजय आर्य जी, अध्यक्ष प्रेस क्लब हरिद्वार, आदरणीय श्री अमित गुप्ता जी, प्रेस यूनियन हरिद्वार के महामंत्री सहित शहर के गणमान्य व प्रबुद्ध जन तथा सभी पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481