‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’

दिनांक-19.05.2024
‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’
नगरीय पुलिस उपायुक्त यातायात एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्षन एवं पर्यवेक्षण में बैरागढ़ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का कार्य सउनि- सुनील पाठक, प्रधान आर-1196 लक्ष्मण, आरक्षक-4321 विरेन्द्र सिंह द्वारा संपादित किया जा रहा था। इस दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खडी कार नम्बर-एपी 04 ईसी 6575 पर कार्यवाही के लिए पीओएस मषीन से सर्च करने पर वाहन मालिक को फोन लगाया गया जिस पर वाहन मालिक ने गाडी के साथ बेरसिया में होना बताया गया। गाडी को संदिग्ध होने पर उस पर नजर रखी गई। कुछ समय पष्चात एक व्यक्ति आया जिसने उक्त कार अपनी होना बताया। पता पुछने पर उसने अपना नाम-आदित्य सिंह उम्र-36 वर्ष निवासी टी 4 मोहिनी होम्स सर्वधर्म कालोनी कोलार रोड़ बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर वाहन चालान स्वीकार किया। तब कार एवं व्यक्ति को बैरागढ थाने ले जाकर कार जप्त कर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध थाना बैरागढ में भादवि0 की धारा 473 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नगरीय यातायात पुलिस, भोपाल
