करप्शन की एक शानदार लघु कथा सुनिए !
डॉ मोहन यादव गृहमंत्री की उत्तम पुलिस की राम कथा एवं कृष्ण लीला …?
करप्शन की एक शानदार लघु कथा सुनिए !
मध्य प्रदेश के आगर मालवा ज़िले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक FIR लिखने के एवज में ₹3 लाख़ वसूले।
“हमने पुलिस की फ़ीस समझ कर दे दिया,” पीड़ित
जब इस बात की भनक स्थानीय भाजपा विधायक मधु गहलोत को लगी तो वह आज एसपी ऑफस पहुंच धरने पर बैठ गए।
विधायक ने एसपी से कहा, “मेरे फ़ोन करने के बाद भी पैसे ले लिए… सस्पेंड कीजिए और पैसे वापिस करवाइए।”
आनन फानन में एसपी साहब ने दोनों कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दे दिए।
वही पीड़ित का कहना है एसपी साहब ने दोनों पुलिस वालों से पैसे वापिस करवाने की बात कही है।
बेचारा, आम आदमी।
कथा समाप्त।
