हनुमंत कथा मंच से 3 परिवारों ने अपनाया सनातन धर्म

0
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बागेश्वर बाबा की हनुमंत कथा के दौरान तीन परिवारों ने सनातन धर्म अपनाया। यह कथा 4 से 8 अक्टूबर तक अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी में आयोजित की जा रही है।

मंच से सभी को गंगाजल पिलाकर तिलक चंदन किया गया और हनुमान जी की फोटो भेंट की गई। इस दौरान ‘घर वापसी’ करने वाले परिवारों ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाने की बात कही।

पीठाधीश ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुरू की हनुमान कथा।
पीठाधीश ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुरू की हनुमान कथा।

सलमान को ‘राजवीर’ देकर सनातन धर्म में शामिल किया

मुर्रा भट्टी निवासी सलमान को भी सनातन धर्म में शामिल किया गया। बागेश्वर बाबा ने सलमान को नया नाम ‘राजवीर’ दिया। सलमान ने बताया कि वह पहले भी पूजा-पाठ करते थे, जिसका उनके परिवार वाले विरोध करते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपना रहे हैं।

इसके बाद बागेश्वर बाबा ने सलमान से कलेक्टर को एक एफिडेविट देने को कहा और सनातन धर्म में उनका स्वागत किया।बिंदु बाई और निर्मला ने भी अपने परिवारों के साथ घर वापसी की। इन सभी लोगों को भी तिलक, गंगाजल पिलाया गया और हनुमान जी की फोटो भेंट की गई।

गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में चल रही श्री हनुमंत कथा के पहले सोमवार को दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। इसमें बागेश्वर महाराज ने पर्चा निकालकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया।

इस दिव्य दरबार में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों से भी लोग शामिल होने पहुंचे थे। इनमें कई दिव्यांग भी अपने परिजनों के साथ शामिल हुए।

देखिए तस्वीरें….

बागेश्वर बाबा सलमान को नया नाम 'राजवीर' दिया।
बागेश्वर बाबा सलमान को नया नाम ‘राजवीर’ दिया।
मंच पर बागेश्वर बाबा ने गंगाजल और तिलक के साथ स्वागत किया।
मंच पर बागेश्वर बाबा ने गंगाजल और तिलक के साथ स्वागत किया।
अवधपुरी मैदान में हनुमंत कथा में उत्साह के साथ शामिल हुए।
अवधपुरी मैदान में हनुमंत कथा में उत्साह के साथ शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481