शरद पूर्णिमा महा उत्सव चल समारोह भक्ति भाव से निकाला गया।

भोपाल। श्री हिंदु उत्सव समिति द्वारा परंपरा अनुसार शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में चल समारोह राधा कृष्ण मंदिर घोड़ा निक्कास से निकला गया।
चल समारोह राधा कृष्ण मंदिर घोड़ा निक्कास से प्रारंभ होकर छोटे भैया कॉर्नर, जनकपुरी सिंधी मार्केट, भवानी चौक सोमवारा होते हुए शीतल दास की बगिया पर समापन हुआ।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, उपाध्यक्ष विकास खरे, महामंत्री गणेश राठौर, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू, दिलीप गुप्ता, हेमंत शर्मा, बच्चन आचार्य सहित अन्य भक्तगण शामिल रहे।
