टीला पुलिस ने नाबलिग बालक को पूना (महाराष्ट) से किया दस्तयाव
* फरियादी ने दिनाँक-19/9/25 को करायी थी अपने नाबलिग बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट
* टीला पुलिस ने तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर नाबालिक बच्चे को महाराष्ट से किया दस्तयाब
* अपने नाबालिग बेटे को देख पिता के चेहरे फिर लौट आयी खोई हुई खुशी
नगरीय क्षेत्र भोपाल में बालक/बालिकाओं के अपहण के संबंध में उनकी दस्तयाबी हेतु “आपरेशन मुस्कान” तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त महोदय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र (IPS) एवं अति. पुलिस आयुक्त महोदय, श्री अवधेश गोस्वामी (IPS) द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे है ।
उक्त दिशा निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री अभिनव चौकसे (IPS) द्वारा थाना टीलाजमालपुरा क्षेत्र से हुए नाबालिग बालक के अपहरण के संबंध मे उसकी शीघ्र दस्यावी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अति. पुलिस उपायुक्त (जोन-03)श्री मती शालिनी दीक्षित (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहानाबाद संभाग श्री अनिल वाजपेयी के सतत मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. सिहं के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अपृहत नाबलिग बालक को पुणे (महाराष्ट) से तलास कर दस्तयाव करने मे सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण-
दिनांक 19/09/2025 को शब्बीर खाँ पिता इमाम खां उम्र 37 वर्ष निवासी म.न. 1299 मोमीन मस्जिद नाले के पास इन्द्रानगर थाना टीलाजमालपुरा भोपाल ने सूचना दिया कि वह दिनाँक-15/9/25 को गाड़ियों पर हम्माली का काम करने गया था घर पर उसका नाबालिक बच्चा घर पर था वह जब काम से घर आया तो उसका बालग नहीं मिला जिसे वह अपने पृतिक गावं करेली (नरसिगंपुर) व अन्य रिस्तेदारों में तलास करता रहा नहीं मिला जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति वहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया कि रिपोर्ट पर तत्काल अप.क्रं.263/25 धारा 137(2) बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी , मामला नाबालिग के अपहरण का होने से तत्काल वरिष्ष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर घटना स्थल के आस-पास स्थित सीसीटीव्ही. कैमरो व तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर फरियादी शब्बीर खाँ के नाबालिक बच्चे को पुणे (महाराष्ट) से दस्तयाब कर सुपुर्द किया गया जिससे पिता के चेहरे पर फिर से खोई हुई खुसी लौट आयी है ।
सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी.सिंह, मुबारिक खान,प्र.आर. नरेश कुमार, आर. मुकेश , नोमान
शिवानी , कवीता की सराहनीय भूमिका रही
