वार्ड क्रमांक 6 में सफाई कर्मी से अभद्रता, CCTV फुटेज वायरल – प्रकाश मंगलानी पर कार्रवाई की मांग

0
Spread the love

 

लालघाटी, भोपाल। आज सुबह साईं बाबा कॉम्प्लेक्स, वार्ड क्रमांक 6 में सफाई कर्मचारी ममता के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले प्रकाश मंगलानी ने महिला सफाई कर्मी ममता के साथ तू-तड़ाक और गाली-गलौज की, जिससे पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना के दौरान सफाई कर्मी ममता के साथ हुई बेइज्जती का CCTV फुटेज भी वायरल हो चुका है, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों और वाल्मीकि समाज ने मांग की है कि प्रकाश मंगलानी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, पहले भी कई बार सफाई कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। सफाई कर्मचारी न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले पर कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481