भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती ने मंत्रि-परिषद के निर्णयों का किया स्वागत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

0
Spread the love

– मध्यप्रदेश को देश की ऊर्जा राजधानी बनाएगी भाजपा सरकार
– भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए तत्पर
– श्री जीतू जिराती
भोपाल, 23/09/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हुए निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा है कि वर्ष 2003 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मध्यप्रदेश में ऊर्जा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मध्यप्रदेश को देश की ऊर्जा राजधानी बनाने की ओर बढ़ रही है। अमरकंटक एवं सतपुड़ा ताप विद्युत गृहों की पुनरीक्षित लागत का अनुमोदन कर प्रदेश सरकार ने इस दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में ऊर्जा का उत्पादन और उपलब्धता लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस के शासनकाल में जिस प्रदेश में कभी-कभी बिजली मिलती थी, वहीं अब उसी प्रदेश में कभी-कभार ही बिजली सप्लाई बाधित होती है। परंपरागत ऊर्जा के अलावा मध्यप्रदेश वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। राज्य मंत्रिमंडल ने सतपुड़ा और अमरकंटक ताप विद्युत गृहों के लिए पुनरीक्षित लागत का अनुमोदन कर दिया है, जिसके बाद अब इन विद्युत गृहों से क्षमता अनुसार विद्युत उत्पादन संभव हो सकेगा। इससे प्रदेश में बिजली की उपलब्धता और बढ़ेगी।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती ने कहा कि मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत निजी ऑपरेटर के सहयोग से राज्य के भीतर हैलीकॉप्टर सेवा संचालन की स्वीकृति प्रदान गई है। संपूर्ण प्रदेश के हवाई अड्डों, हैलीपेड एवं हवाई पट्टियों के बीच निजी ऑपरेटर द्वारा चयनित स्थानों पर हैलीकॉप्टर सेवा प्रदाय की जायेगी। इस सेवा का उद्देश्य प्रमुख शहरों, धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानो और पर्यटक स्थलों के बीच किफायती एवं स्थायी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराना है। इस सेवा से यात्रियों, पर्यटकों, व्यवसाइयों, निवेशकों एवं प्रदेश के रहवासियों का आवागमन सुगम हो सकेगा। इससे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों में अभिवृद्धि होगी और रोजगार के नये अवसरों का सृजन भी होगा।
जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रही प्रदेश सरकार
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ बना रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के 13 स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में 354 सीनियर रेसीडेंट के पद भी सृजित किए हैं, ताकि लोगों को और अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। प्रदेश सरकार जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग में 40 हजार पदों पर नियुक्ति करने का निर्णय ले चुकी है।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481