प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन

0
Spread the love

24 सितम्बर तक होगा प्रधानमंत्री के जीवन पर बनी डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन

भोपाल, 18/09/2025। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री का निःशुल्क प्रदर्शन प्रदेश के पांच शहरों में 24 सितंबर तक किया जाएगा। यह विशेष प्रदर्शन गुरुवार 18 सितम्बर से विभिन्न सिनेमाघरों में प्रारंभ हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से बापू एवं पं. लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस पखवाड़े के अंतर्गत 18 से 24 सितंबर तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर केंद्रित डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जा रहा है। लगभग 35 मिनिट की इस डाक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन प्रदेश के बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर एवं उज्जैन शहरों के अलग-अलग सिनेमाघरों में अलग-अलग समय पर किया जाएगा।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481