भोपाल में डंपर और यात्री बस की टक्कर

0
Spread the love

भोपाल के खजूरी सड़क थाना इलाके में 11 मील श्याम पैलेस होटल के सामने बस और डंपर की भिड़ंत हो गई। एक ब्रेकर पर डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए थे, इससे पीछे से आ रही बीआर ट्रैवल्स की बस डंपर में पीछे से टकरा गई। हादसे के समय बस में 20-25 यात्री सवार थे। इनमें ड्राइवर-कंडक्टर सहित एक यात्री को गंभीर चोट आई है।

तीनों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज तड़के सुबह करीब चार बजे की है। सुबह पांच बजे तक 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। खजूरी सड़क थाना पुलिस के जवान और ग्रामीण भी रेस्क्यू में शामिल रहे।

हादसे के बाद अस्पताल पहुंचाए गए घायल युवक की तस्वीर।
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचाए गए घायल युवक की तस्वीर।

उज्जैन से नागपुर जाने के लिए रवाना हुई थी बस

पुलिस के मुताबिक बीआर ट्रैवल्स की बस देर रात उज्जैन से नागपुर जाने के लिए रवाना हुई थी। खजूरी सड़क इलाके में जिकजैक ब्रेकर देख एक डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस डंपर से टकरा गई।

कैबिन में बैठे तीनों लोग गंभीर घायल

इस हादसे में बस के कैबिन में बैठे ड्राइवर प्रकाश पुरोहित निवासी उज्जैन, कंडक्टर किरण पुत्र राधेश्याम सहित यात्री चेतन पुत्र बाबूलाल निवासी बैरसिया को गंभीर चोट आई हैं। एक दर्जन से अधिक यात्रियों को मामूली चोट थीं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। वहीं, गंभीर घायल तीनों व्यक्तियों का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रकाश और किरण के दोनों पांव फ्रैक्चर हो गए हैं।

हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को थाने पर सुरक्षित खड़ा कराया गया।
हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को थाने पर सुरक्षित खड़ा कराया गया।

बस और डंपर दोनों के चालकों पर होगी कार्रवाई

टीआई नीरज वर्मा के मुताबिक डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, बिना काॅशनरी कमांड दिए। बस ड्राइवर भी निर्धारित दूरी मैंटेन नहीं कर वाहन चला रहा था। जिससे हादसा हुआ है, लिहाजा दोनों वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481