भाजपा नेता गोविंद मालू के निधन पर मंत्री राकेश शुक्ला की शोक संवेदना….
भोपाल/ भिंड /ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मीडिया संवाद प्रमुख मप्र भाजपा एवं मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष, भाजपा पार्टी प्रवक्ता गोविंद मालू का इंदौर में निधन हो गया। श्रीमालू के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने अपनी गहन शोक संवेदना व्यक्त की है।
मंत्री शुक्ला ने कहा कि गोविंद मालू एक हंसमुख प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। मीडिया जगत में तो मालू अपनी एक अलग पहचान रखते थे। मालू एक अच्छे पत्रकार भी थे। उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है। उसकी पूर्ति तो नहीं की जा सकती है लेकिन मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को प्रभु श्री हरि अपने चरणों में स्थान दें एवं ददरौआ सरकार से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को इस वज्र पात को सहने की शक्ति प्रदान करें।
