Online Gaming Bill 2025 लोकसभा में पेश
Online Gaming Bill 2025 लोकसभा में पेश, अब होगा दंड का प्रावधान, गेम में पैसे हारने के बाद बढ़े अपराध, आत्महत्याएं
🎯 लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन बिल 2025 पास कर दिया है, जिसके साथ असली पैसे वाले गेम्स और बेटिंग ऐप्स पर पूरी तरह बैन लगाया जाएगा। ईस्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को परमिशन मिलेगी, लेकिन पैसों से जुड़े दांव पर सख्त रोक होगी।
सरकार का अनुमान है कि लगभग 45 करोड़ लोग ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग में हर साल लगभग 20,000 करोड़ रुपये गंवाते हैं, एक आधिकारिक सूत्र ने बुधवार को कहा। सूत्र के अनुसार, सरकार ने महसूस किया है कि ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग समाज के लिए एक बड़ी समस्या है और लोगों के कल्याण को तरजीह देते हुए राजस्व के नुकसान को नजरअंदाज करने का फैसला किया है।
