प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्‍ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा

0
Spread the love

पुलिस मुख्‍यालय, मध्‍यप्रदेश
जनसंपर्क कक्ष
समाचार
प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्‍ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा
भारत सरकार द्वारा स्‍वतंत्रता दिवस-2025 की पूर्व संध्‍या पर हुई पदकों की घोषणा
डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने दी बधाई
भोपाल, 14 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों की घोषणा किए जाने पर डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने पदक से सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले साल के स्‍वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्‍त 2026 को किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्‍ट सेवा पदक
राष्ट्रपति विशिष्‍ट सेवा पदक अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री योगेश देशमुख, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री राकेश गुप्‍ता, आरक्षक श्री देवेन्‍द्र कुमार कौशल तथा प्रधान आरक्षक श्री वॉल्‍टर हे‍नरी इक्‍का को देने की घोषणा की गई है।

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा पदक पुलिस उप आयुक्त श्रीमती सीमा अलावा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विजय कुमार खत्री, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय, उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक श्री प्रवीण पवार, निरीक्षक श्री कुंजेश श्रीवास्तव, निरीक्षक श्री मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक श्रीमती मनेता राय, उप पुलिस अधीक्षक श्री अलरिज विन्सेंट सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक श्री कल्याण सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री अशोक राव सावंत को दिया जाएगा।

क्रमांक-104/25 धीरज/आशीष शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481