पशुपालन राज्यमंत्री श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

0
Spread the love

पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि स्वतंत्रता के इस पावन अवसर पर हम अपने उन महान देशभक्तों और अमर शहीदों को याद करें, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिये अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार पशुपालन के माध्यम से किसानों की समृद्धि के लिये निरंतर कार्य कर रही है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी प्राथमिकता है और समाज के सभी वर्गों के सहयोग से हम प्रदेश में इसे सुनिश्चित कर रहे हैं। आज के पावन दिन पर हम सभी देश एवं प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें। जय हिंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481