मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। इस अवसर पर राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जबलपुर और उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय धार, मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, मंत्री श्री राकेश सिंह नर्मदापुरम, मंत्री श्री करन सिंह वर्मा मुरैना, मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह बालाघाट, मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना दतिया, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मंदसौर, मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, मंत्री श्री विश्वास सारंग खरगौन, मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री श्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री श्री प्रदुम्न सिंह तोमर शिवपुरी और मंत्री श्री राकेश शुक्ला श्योपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

मंत्री श्री चैतन्य काश्यप राजगढ़, मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर सीहोर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी खंडवा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल सीधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल बड़वानी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल मउगंज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार रायसेन, राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी डिंडोरी, राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण करेंगे।

इंदौर, झाबुआ, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, उज्जैन, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, गुना, अशोकनगर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, मैहर, पांढुर्ना, छतरपुर, सतना एवं उमरिया जिले में संबंधित जिले के कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481