जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने प्रदेशवासियों को दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

0
Spread the love

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि स्वतंत्रता के पावन अवसर पर हम अपने उन अमर शहीदों एवं देशभक्तों को याद करें, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में पानी की हर बूंद का संरक्षण और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया गया है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा तेज गति से बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश वासियों से आह्वान किया है कि आज के पावन दिन देश की एकता और अखंडता के साथ ही देश एवं प्रदेश के विकास में अपना हर संभव योगदान देने का संकल्प लें। जय हिंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481