भोपाल में “गोल्ड स्कीम” की आड़ में करोड़ो की ठगी
*भोपाल में “गोल्ड स्कीम” की आड़ में करोड़ो की ठगी!*
*अशोक गार्डन की रुबीना ने सैकड़ों महिलाओं को लगाया चूना, मुथूट फाइनेंस बैंक का मैनेजर भी शामिल*
*भोपाल से बड़ी खबर: गोल्ड स्कीम के नाम पर महिलाओं से करोड़ो की ठगी, मुख्य आरोपी रुबीना फरार*
भोपाल के अशोक गार्डन इलाके से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ रुबीना नाम की महिला ने अपने बेटे अर्श खान के साथ मिलकर सैकड़ों महिलाओं को गोल्ड स्कीम के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए और जेवरातों का चूना लगाया।
पीड़ित महिलाओं के अनुसार, रुबीना ने एक स्कीम चलाई जिसमें चार तोला सोना देने पर हर महीने ₹4000 लौटाने का लालच दिया गया। शुरुआत में कुछ महिलाओं को पैसा मिला भी, जिससे भरोसा बना। लेकिन कुछ समय बाद रुबीना ने भुगतान बंद कर दिया और गोल्ड भी वापस नहीं किया।
बताया जा रहा है कि जब रुबीना के पति को इस पूरे मामले की जानकारी हुई, तो उसने नाराज़ होकर रुबीना के साथ मारपीट की और तलाक दे दिया। इसके बाद रुबीना घर से फरार हो गई।
*फरियादी* निगहत नाम की एक महिला ने बताया कि रुबीना ने अपने पति की बीमारी का हवाला देकर उससे और उसकी जेठानी से कुल दस तोला का गोल्ड लिया। जब उन्होंने दबाव बनाया, तो रुबीना हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर समय मांगती रही।
*फरियादी* पायल नाम की एक और पीड़िता ने दावा किया है कि रुबीना ने मुझे भी स्कीम के नाम पर 5 तोला गोल्ड लिया और अशोक गार्डन 80 फीट रोड स्थित मुथूट फाइनेंस बैंक में मेरे नाम से ओर अलग-अलग नामों से सारा गोल्ड जमा करवा दिया, और उसके बदले लाखों रुपए लिए।
*फरियादी* फैज़ नाम के एक अन्य पीड़ित ने बताया कि रुबीना ने अपने पति की बीमारी के नाम से अपने बेटे अर्श के बैंक अकाउंट में डलवाए, जो अब तक वापस नहीं हुए हैं।
*मुथूट फाइनेंस बैंक का मैनेजर भी धोखाधड़ी में है शामिल*
इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि मुथूट फाइनेंस बैंक का मैनेजर दीपक साहू भी इस धोखाधड़ी में शामिल बताया जा रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि मैनेजर ने गोल्ड को जमा करने में रुबीना की पूरी मदद की।
*आरोपी रुबीना अभी फरार है*
फिलहाल रुबीना फरार है और भोपाल पुलिस उसे तलाश रही है। पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
*थाना प्रभारी अशोक गार्डन तक पहुंची शिकायत*
जब इस धोखाधड़ी की शिकायत थाना अशोक गार्डन में की गई, तो पुलिस ने जवाब दिया कि रुबीना की गुमशुदा की रिपोर्ट उसके पति द्वारा दर्ज है जब तक रुबीना नहीं मिलती, कोई कार्रवाई संभव नहीं है।
