*मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनने की और अग्रसर*

0
Spread the love

 

*प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने मुरैना के जौरा कैलारस और सबलगढ़ में प्रबुद्वजनों के सम्मेलन को सम्बोधित किया।*

——————————————————-

*मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनने की और अग्रसर*

*- श्री राजेन्द्र शुक्ल*

मुरैना, 4/05/2024। प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने मुरैना के जौरा कैलारस और सबलगढ़ में प्रबुद्वजनों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 200 साल पहले 19 वीं सदी में कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। उनकी यह बात वर्तमान में सत्य होती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दृढ़ निश्चय और सशक्त नेतृत्व से आज भारत का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है। अब भारत दुनिया का सिरमौर बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि 2024 का यह लोकसभा चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले 5 वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। कांग्रेस के राज में 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था। कानून व्यवस्था बेहाल थी वही आज मध्यप्रदेश शांति का टापू है। कांग्रेस के राज में देश में अनेकों घोटालें हुए जैसे पनडुब्बी घोटाला, कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला, बोफोर्स घोटाला, जैसे कई घोटाले हुए। 2014 के बाद श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कोई भी बम धमाका नहीं हुआ है। कांग्रेस के राज में सैनिकों के सर से फुटबाल खेलते थे। लेकिन मोदी प्रधानमंत्री बनते ही पाकिस्तान में धुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है। आज भ्रष्टाचार मुक्त भारत बना और आतंकवाद से मुक्ति मिली है।

श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने युवा, किसान, महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने के लिए आयुष्मान भारत, उज्जवला, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजनाएं शुरू कीं है। श्री शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस के शासन में पाकिस्तान नापाक मंसूबों के साथ भारत में आतंक फैलाने का काम करता था। मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राईक के लिए सेना को परमिशन देकर पाकिस्तान के हौंसलों को पस्त करने का काम किया है। मोदी सरकार के प्रयासों से आज सेना मजबूत हुई है।

सम्मेलनों में विधायक श्रीमती सरला रावत, पूर्व विधायक श्री सूबेदार रजौधा, वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र मरैया, डॉ. मनु शर्मा, श्री बनवारीलाल शुक्ला उपस्थित रहे।

 

 

(आशीष उषा अग्रवाल)

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481