100 करोड़ की संपत्तियों पर चला बुलडोजर

0
Spread the love

*भोपाल में हिंदू युवतियों को नशे का* *आदी बनाने वालों पर कार्रवाई,100 करोड़ की संपत्ति पर चला बुलडोजर*

*100 करोड़ की संपत्तियों पर चला बुलडोजर*

*अमन संवाद/भोपाल* – शहर के क्लब और पबों में ड्रग तस्करी करके हिंदू युवतियों को सुनियोजित ढंग से नशे का आदी बनाकर उनसे दुष्कर्म करने के चर्चित प्रकरण में भोपाल के प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस गिरोह से जुड़े आरोपितों की करीब 100 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियों को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। वहीं एक तीन मंजिला मकान को प्रशासन ने सील कर कब्जे में ले लिया है। इसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

निर्माण सरकारी जमीन पर बिना अनुमति

अनंतपुरा कोकता क्षेत्र में दो सौ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में 15 बुलडोजर लगाकर प्रशासन के अधिकारियों ने करीब 50 एकड़ क्षेत्र में बने निर्माणों को ध्वस्त कराया। यहां मकान, फार्म हाउस, वेयर हाउस और कारखाने बने हुए थे। दोपहर 12 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर शाम पांच बजे तक चली। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ये निर्माण सरकारी जमीन पर बिना अनुमति किए गए थे। नगर निगम ने संबंधित को इसे हटाने का नोटिस भी दिया था। ये संपत्तियां ड्रग तस्करी और हिंदू युवतियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार ड्रग माफिया शाहवर अहमद और उसके भतीजे यासीन से जुड़ी हुई हैं।

 

जिन अन्य की संपत्तियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें से एक शारिक मछली का नाम अप्रैल में सामने आए भोपाल में हिंदू युवतियों से दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग करने वाले संगठित गिरोह के साथ भी जुड़ा था, हालांकि पुलिस ने आरोपपत्र में उसका नाम शामिल नहीं किया। गुरुवार को भी प्रशासन द्वारा आरोपितों के ठिकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

 

*इन आरोपितों की संपत्तियों को ढहाया गया*

शकील अहमद का फार्म हाउस 40 एकड़ में। अनुमानित बाजार मूल्य कुल 55 करोड़ रुपया।

 

शारिक मछली का वेयर हाउस 40 हजार वर्ग फिट अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपया।

 

शकील अहमद का सुमन फार्म शासकीय भूमि पर लगभग दो एकड़ में अनुमानित मूल्य लगभग पांच करोड़।

 

इरशाद अहमद का कारखाना एक एकड़ में एवं संलग्न अतिक्रमण की गई तीन एकड़ शासकीय भूमि। अनुमानित मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपया।

 

अताउल रहमान का अवैध मदरसा और दुकान एक एकड़ में। अनुमानित मूल्य पांच करोड़ रुपया।

 

शरीक अहमद का अवैध बकरा और मुर्गी फार्म, स्टोर रूम पांच एकड़ में। अनुमानित मूल्य आठ करोड़ रुपया।

 

शारिक अहमद उर्फ मछली, सोहेल अहमद, शफीक अहमद तीनों भाइयों की तीन मंजिल कोठी से बाउंड्री और अवैध स्टोर रूम, झूला को हटाया गया। अवैध मकान को प्रशासन ने कब्जे में लिया। अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपया।

 

छह संपत्तियों पर कार्रवाई हुई है। 50 एकड़ शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया है। इसकी जद में 100 करोड़ की संपत्तियां आई हैं। गुरुवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

*विनोद सोनकिया, एसडीएम हुजूर, भोपाल*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481