राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इव्हीएम शेयरिंग पर हुई चर्चा

0
Spread the love

जनसम्पर्क संचालनालय

मध्यप्रदेश शासन

समाचार

 

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इव्हीएम शेयरिंग पर हुई चर्चा

भोपाल : 30 जुलाई, 2025

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्टैंडिंग कमेटी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई बैठक में ईवीएम की पूलिंग/शेयरिंग पर चर्चा हुई। बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, अरूणाचल प्रदेश, दिल्ली एवं सिक्किम के राज्य निर्वाचन आयुक्तों ने भाग लिया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई, ईव्हीएम शेयरिंग पॉलिसी तथा अन्य राज्य को किराये पर दी जाने वाली ईव्हीएम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि इस पॉलिसी के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को 3000 ईव्हीएम किराये पर दी गई है जम्मू-कश्मीर एवं महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को ईव्हीएम किराये पर दिए जाने के लिए एमओयू किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड और गुजरात से भी एमओयू किया जाना है। सिक्किम राज्य निर्वाचन आयोग ने भी इस संबंध में आग्रह किया है।

स्टैंडिंग कमेटी द्वारा म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग की ईव्हीएम शेयरिंग पॉलिसी को मान्य किया गया एवं इस पॉलिसी को सभी राज्यों में लागू करने पर सहमति दी गयी।

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्टैंडिंग कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि सभी राज्य निर्वाचन आयोग उनके पोर्टल में उपलब्ध ईव्हीएम/मतपेटियों की जानकारी उपलब्ध करायेंगे। साथ ही राज्य में होने वाले स्थानीय निकायों (पंचायत/नगरपालिका) के निर्वाचन कार्यक्रमों की संभावित तिथियों को शेयर करेंगे, जिससे राज्यों द्वारा ईव्हीएम शेयरिंग करने की सुविधा रहे।

क्रमांक : 4523H मोहित//राजेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481