मुंबई में एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला

0
Spread the love

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन था, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर घास पर चला गया।

ये हादसा सुबह 9:27 बजे हुआ। तस्वीरों में दिखा कि विमान के दाहिने इंजन के नैसेल (ढक्कन) को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बावजूद विमान को पार्किंग तक लाया गया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को उतारा गया। इस दौरान विमान के तीन टायर फट गए।

एअर इंडिया ने बताया कि हादसे में किसी पैसेंजर्स या क्रू मेंबर्स को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे, 09/27 क्षतिग्रस्त हुआ है। रनवे पर फ्लाइट्स की आवाजाही बंद कर दी गई है। रनवे किनारे तीन साइनेज बोर्ड और चार लाइटें भी टूट गईं।

हादसे में क्षतिग्रस्त विमान की तस्वीरें…

रनवे से फिसलने के कारण विमान के दाहिने इंजन फ्रेम को भी नुकसान पहुंचा है।
रनवे से फिसलने के कारण विमान के दाहिने इंजन फ्रेम को भी नुकसान पहुंचा है।
हादसे में विमान का एक पंख भी क्षतिग्रस्त हुआ।
हादसे में विमान का एक पंख भी क्षतिग्रस्त हुआ।
विमान के पिछले हिस्से में घास और कीचड़ चिपका हुआ दिखा।
विमान के पिछले हिस्से में घास और कीचड़ चिपका हुआ दिखा।

DGCA की टीम जांच के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन्स चालू रखने के लिए दूसरे रनवे, 14/32 को शुरू कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम मामले की जांच के लिए एयरपोर्ट पहुंची है।

एअर इंडिया के अनुसार, विमान की जांच जारी है। दोनों पायलटों को हटा दिया गया है और इस घटना के कारणों की जांच जारी है।

मुंबई में रातभर की बारिश में सड़कें डूबीं मुंबई में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक भारी बारिश हुई। रातभर की बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव के कारण मुंबई के कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही भी काफी धीमी हो गई।

बीएमसी के अनुसार, रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक, पिछले 24 घंटों के दौरान, मुंबई में औसतन 23.45 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ईस्ट मुंबई में 36.42 मिमी और वेस्ट मुंबई में 50.02 मिमी बारिश हुई।

मुंबई में सोमवार को बारिश के कारण सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया।
मुंबई में सोमवार को बारिश के कारण सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया।
जलमग्न सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम रहा।
जलमग्न सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम रहा।

2023 में बिजनेस जेट रनवे से फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया था मानसून के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर कई बार पहले भी रनवे से विमान के फिसलने की घटनाएं हुई हैं। 14 सितंबर 2023 में, विशाखापट्टनम से आ रहा बिजनेस जेट, लीयरजेट 45 VT-DBL विमान भारी बारिश और लो विजिबिलिटी के कारण रनवे से फिसल गया था।

हादसे में विमान दो हिस्सों में बंट गया था। विमान में सवार दो पायलटों समेत आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा भी मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे 27 पर हुआ था। लैंडिंग के दौरान विमान घूम गया और बगल की घास पर चल गया था। क्षतिग्रस्त विमान को हटाने में कई घंटे लग गए थे।

हादसे के कारण बिजनेस जेट कॉकपिट वाली जगह से दो हिस्सों में टूट गया था।
हादसे के कारण बिजनेस जेट कॉकपिट वाली जगह से दो हिस्सों में टूट गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481