नीट यूजी परीक्षा 2025 की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट।
ब्रेकिंग
नीट यूजी परीक्षा 2025 की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को NEET-UG 2025 परीक्षा के उन अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई, जो मध्य प्रदेश के कुछ परीक्षा केंद्रों पर बिजली बाधित होने के कारण प्रभावित हुए थे और दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। याचिकाकर्ताओं के वकील ने इस आधार पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी कि काउंसलिंग प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो रही है।
