मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ससुर श्री ब्रह्मानंद यादव को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दी श्रद्धांजलि

0
Spread the love

 

भोपाल, दिनांक 16 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर श्री ब्रह्मानंद यादव के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने उनके रीवा स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय श्री यादव ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों के कार्य में समर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा में योगदान दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481