*नाबालिग लड़की लापता, अपहरण की आशंका*
*भोपाल | थाना शहजहानाबाद*
बाग मुंशी हुसैन खान, लाल मस्जिद के पास से 17 साल की एक लड़की संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। लड़की 14 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे घर के पास दुकान से सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने 15 जुलाई की रात करीब 2:48 बजे थाने में सूचना दी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि लड़की को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
? अगर किसी को लड़की के बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया तुरंत थाना शहजहानाबाद के नंबर *94799 90573* पर संपर्क करें।
