प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भैया 02 मई को सागर, मुरैना एवं ग्वालियर जिले के प्रवास पर

0
Spread the love

 

भोपाल, 30 अप्रैल 2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भैया 02 मई को सागर, मुरैना और ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी मुरैना में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि उक्त नेतागण निर्धारित दौरा कार्यक्रमानुसार 02 मई को सुबह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। नेतागण उसी दिन दोपहर 1 बजे राहतगढ़ से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोहपर 2.30 बजे मुरैना पहुंचेंगे जहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में अभा कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, श्री पटवारी सहित अन्य नेतागण विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। नेतागण शाम 6 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात राजधानी एक्सप्रेस से रात्रि 8 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर रात्रि 12.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481