आचार्य और सेवादार के खिलाफ एफआईआर; आरोपी ने 7 महीने पहले की थी रेप पीड़ित की मदद

0
Spread the love

उज्जैन के दंडी आश्रम के आचार्य और सेवादार पर बच्चों से यौन शोषण के आरोप का केस हुआ है। आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों ने शिकायत की। महाकाल थाने में मंगलवार देर रात 12.30 बजे एफआईआर हुई। आश्रम के संचालक ने पुलिस बुलाकर आचार्य को गिरफ्तार कराया। सेवादार फरार है।

शहर के बड़नगर रोड स्थित दंडी आश्रम 30 साल पुराना है। शुरुआत में तीन किशोरों के साथ गलत काम होने की जानकारी आई। अभिभावकों ने इस पर मंगलवार शाम को बैठक की। इस बैठक में पीड़ित किशोरों की संख्या तीन से बढ़कर 19 हो गई।

बता दें, आरोपी आचार्य राहुल शर्मा ने आज से करीब 7 महीने पहले एक रेप पीड़ित की मदद की थी। खून से सनी 12 साल की बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे से भटक रही थी। राहुल ने उसे खाना खिलाकर महाकाल थाने में सूचना दी थी।

राहुल शर्मा का यह बयान 7 महीने पहले का है, जब उसने 12 साल की रेप पीड़ित लड़की की मदद की थी।
राहुल शर्मा का यह बयान 7 महीने पहले का है, जब उसने 12 साल की रेप पीड़ित लड़की की मदद की थी।

अभिभावकों ने की बैठक, बच्चों ने बताई करतूत

आश्रम संचालक गजानंद सरस्वती ने बताया कि चैत्र की नवरात्र के समय कुछ अभिभावकों ने सेवादार अजय ठाकुर की शिकायत की थी। उसे बाहर निकाल दिया था। शिकायत करने वाले बच्चे एक के बाद एक सामने आने लगे। इसके बाद अभिभावकों ने वॉट्सऐप पर ग्रुप बनाकर 30 अप्रैल को सभी से आश्रम आने को कहा।

मंगलवार को हुई बैठक में 20 से अधिक बच्चों के अभिभावक आए थे। सभी ने सेवादार अजय की शिकायत अपने माता-पिता से की थी। उनका गुस्सा भी अजय ठाकुर पर ही था। बैठक में एक-एक कर बच्चों को बुलाकर अजय के बारे में जानकारी ली, लेकिन इसी दौरान एक बच्चे ने रोते हुए आचार्य राहुल शर्मा का नाम भी लिया। इसके बाद बच्चों के माता-पिता और भड़क गए।

राजगढ़, मंदसौर और देवास जिले के किशोरों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिन से अजय ठाकुर और राहुल शर्मा उनका यौन शोषण कर रहे थे। दोनों उन्हें अपने कमरे में बुलाते थे। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। अजय फरार है।

नी घबराई हुई थी कि कुछ बोल भी नहीं पा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481