थाना कमला नगर पुलिस ने चंद घण्टों में 04 साल के नाबालिग अपहृत बालक को दस्तयाब कर आरोपी गोलू रजक को किया गिरफ्तार

0
Spread the love

 

// थाना कमला नगर पुलिस ने चंद घण्टों में 04 साल के नाबालिग अपहृत बालक को दस्तयाब कर आरोपी गोलू रजक को किया गिरफ्तार //

घटना का विवरणः – शिकायतकर्ता उम्र-37 साल निवासी- पुरानी शबरी नगर थाना कमला नगर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर वताया कि दिनांक 21.06.25 के रात्रि करीबन 03.00 बजे की बात है, मैं अपने पति और बेटो के साथ रूम पर सो रही थी तभी गोलू रजक आया और दरवाजा खटखटाया और मेरे बेटे उम्र -07 साल ने दरवाजा खोला और गोलू रजक ने घर से मेरे बेटे उम्र 04 साल को अपने साथ लेकर चला गया। इतने मे बडे बेटे ने हम लोगो को उठाया तब तक गोलू रजक मेरे छोटे बेटे को उठाकर चला गया और बाहर से कुंदी लगा गया फिर हम गोलू को देखने के लिये बाहर आये तब तक गोलू रजक मेरे बेटे को मो.सा.पर बिठाकर चलता वना जिसकी रिपोर्ट अप.क्र292/2025 धारा 137(2) BNS का अपहरण का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा नाबालिग बालक/बालिका की गुमसुदगी पर तत्काल दस्तयाब करने तथा आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त अनुक्रम में श्री शशांक सिंह पुलिस उपायुक्त जोन-01 भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त टीटीनगर संभाग भोपाल श्रीमती अंकिता खातेकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना कमला नगर निरीक्षक सुश्री निरूपा पाण्डेय और उनकी टीम ने तत्परता से 04 साल के नाबालिग अपहृत बालक को दस्तयाब कर आरोपी गोलू रजक को गिरफ्तार किया ।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक निरूपा पाण्डेय द्वारा टीम गठित कर आरोपी गोलू रजक की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना किया गया दौराने विवेचना में आरोपी के नम्बर की टावर लाकेशन के आधार पर ट्रेस करना चालू किया आरोपी की पूर्व में टावर लोकेशन फंदा टोल के पास लसूडियां गांव सीहोर की आयी जिसका पीछा करते हुऐ टीम टावर लोकेशन पर पहुंची तो पता चला आरोपी ने अपना नंबर बंद कर लिया कुछ देर बाद आरोपी की लोकेशन नादरा वस स्टेण्ड हनुमानगंज क्षैत्र की आयी फिर टीम पीछा करती हुंई नादरा वस स्टेण्ड हनुमानगंज क्षैत्र पहुचीं काफी तलास पतारसी की आस पास के लोगों से आरोपी व अपहृत बालक की फोटो दिखाकर गोपनीय रूप से बस स्टेण्ड भोपाल से आने जाने वाली वसों में तथा होटल / लाज में तलास की दो तीन घण्टों की काफी मशक्कत के वाद पता चला कि आरोपी गोलू रजक अपहृत बालक उम्र 04 वर्ष को लेकर एक होटल में काम की तलास में गया था बालक पास के सोफे पर सोता मिला सबसे पहले बालक को कब्जा में लेकर आरोपी को धर दबोचा बालक व आरोपी को थाने लेकर आये प्रकरण में फरार आरोपी गोलू रजक को घटना के बाद ही चंण्द घण्टों के अन्दर गिरफतार किया गया एवं अपराध में प्रयुक्त वाहन पल्सर मोटर सायकिल को जप्त किया गया ।

महत्वपूर्ण भूमिका- प्रकरण के आरोपी की तलाश पतारसी व गिरफ्तारी में निरीक्षक निरूपा पाण्डेय थाना प्रभारी कमला नगर ,उनि संजय वर्मा ,सउनि. राजेश मिश्रा ,प्रआर 415 श्रवण कुमार , प्रआर 1867 रामस्वरूप ,प्रआर 894 अमित बौध्य , आर 3352 पुष्‍पेन्‍द्र भदौरिया (तकनीकी शाखा )की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481