थाना हनुमानगंज पुलिस ने हत्या के आरोपियो को किया गिरफ्तार
थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल
– थाना हनुमानगंज पुलिस ने हत्या के आरोपियो को किया गिरफ्तार-
–
नाबालिक सहित हत्या के 4 आरोपी किये गये गिरफ्तार
पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
रंजिश के चलते हत्या की वारदात मे दो सगे भाई थे शामिल
घटना का संक्षिप्त विवरण – फरियादी रोहित सेन पिता राकेश सेन उम्र 23 साल निवासी म.न.52 गली न.03 गरीब नगर चांदबाड़ी छोला मंदिर भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 22.06.25 को शाम 08.00 बजे मै अपने दोस्त संजू वंशकार और उसकी मौसी का लड़का युवराज के साथ नादरा बस स्टेण्ड से भोपाल टाकीज तरफ जा रहे थे तभी प्राईम होटल के पास हमीदिया रोड पर पीयूष सोनी व उसके साथी मिले, जो पुरानी रंजिश को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गालीया देने लगे हमने गाली गलोच करने से मना किया तो पीयूष व उसका साथीयो ने मेरे साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की नियत से मुझे छुरी मार दी । पीयूष ने युवराज को जान से मारने की नियत से पेट पर छुरी मार दी, छुरी लगने से युवराज जमीन पर गिर गया । तथा संजू को भी बीच बचाव मे पीठ पर छुरी मारी जिससे उसे पीठ मे खरोच आयी है युवराज की हमीदिया अस्पताल मे इलाज के दौरान मेरे दोस्त युवराज की मृत्यु हो गई कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 318/25 धारा 296,115(2),118(2),109,103(1),395) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियो की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री रियाज इकबाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए हत्या के आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की हैं।
पुलिस कार्यवाहीः- प्रकरण मे घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार टीम गठित कर रवाना कर आरोपी की तलास हेतु घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा तकनीकी साक्ष्यो व मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही करन जैन व विधि विरोधी बालक को अभिरक्षा मे लेकर अपराध सदर के सम्बध मे पूछताछ की गयी पूछताछ एवं साक्ष्यो के आधार पर पता चला कि युवराज को पियूष सोनी ,आयुष सोनी,करन जैन व विधि विरोधी बालक के द्वारा मिलकर युवराज की हत्या की गई है बाद प्रकरण मे आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त आलाजरर जप्त किये गये । प्रकरण मे आरोपीगण पियूष सोनी ,आयुष सोनी,करन जैन व विधि विरोधी बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम पताः- 1.पियूष सोनी पिता संजय सोनी उम्र 20 साल निवासी मन. 10 चन्दन कुटी इब्राहिमगंज थाना हनुमानगंज भोपाल।
2. आयुष सोनी पिता संजय सोनी उम्र 20 साल निवासी मन. 10 चन्दन कुटी इब्राहिमगंज थाना हनुमानगंज भोपाल।
3- करन जैन पिता अशोक जैन उम्र 19 साल निवासी मकान नंबर 69 राजदेव कालोनी हनुमानगंज भोपाल।
4. विधि विरोधी बालक
भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि अमित भदौरिया,उनि विवेक शर्मा .प्रआऱ 314 प्रवीण ठाकुर, प्र आर मोहन , आरक्षक 2077 आकाश श्रीवास्तव,आरक्षक 3485 जितेन्द्र राजावत की सराहनीय भूमिका रही है ।
