14 साल उम्र में शादी, 18 साल की उम्र में 2 बच्चे और कांस्टेबल पति को ऑफिसर को सैल्यूट मारते देखा ज्यादा स्वाभिमान और बनी IPS ऑफिसर की कहानी

0
Spread the love

सुनने और देखने में बिल्कुल फिल्मी स्टोरी की तरह लगती है यह कहानी। एक लड़की जिसकी शादी में महज 14 साल की उम्र में हो गई, 18 साल की उम्र आते-आते दो बच्चों की मां बन गई। लेकिन एक दिन अपने कांस्टेबल पति को पुलिस अधिकारियों अधिकारी को सैल्यूट मारते देखा जब उसका स्वाभिमान जागा तो उसने असंभव को संभव कर दिखाया।

यह कहानी है तमिलनाडु की रहने वाली IPS अधिकारी एन अंबिका की। गणतंत्र दिवस का दिन था। अंबिका अपने बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस की परेड देखने पहुंचीं। परेड के दौरान अंबिका ने अपने कॉन्स्टेबल पति को वहां मौजूद अधिकारियों को सैल्यूट करते हुए देखा। तभी उसका स्वाभिमान जाग उठा तभी उसका स्वाभिमान जाग उठा, घर जाने के बाद अंबिका ने जब अपने पति से पूछा उन्होंने जिन लोगों का सैल्यूट किया, वे कौन थे ? पति ने बताया वे IPS अधिकारी थे। तब अंबिका ने पति से कहा कि वह भी IPS अधिकारी बनना चाहती हैं, पति ने हंसते हुए इस बात को मजाक में टाल दिया। दसवीं तक भी पढ़ाई नहीं की हुई, दो बच्चों की मां अंबिका को आईपीएस अधिकारी बना था, यह उस समय बिल्कुल मजाक जैसी ही बात थी।

लेकिन अंबिका ने बचपन में छूटी पढ़ाई फिर से शुरू करने की ठान ली। घर परिवार और दो बच्चों की जिम्मेदारियां की वजह से अंबिका के लिए रेगुलर मॉड से पढ़ाई करना संभव नहीं था। अंबिका ने डिस्टेंस मॉड का रास्ता चुना, और फिर 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन किया। अब उन्हें यूपीएससी की तैयारी में जुटना था। लेकिन जहां रहती, वहां यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग वगैरह की सुविधा नहीं थी। कोचिंग के लिए चेन्नई जाने का फैसला किया। बच्चों को छोड़कर चेन्नई जाना, एक मां के लिए कितना मुश्किल काम था। तब अंबिका के पति ने यकीन और साथ दोनों दिया, अपनी ड्यूटी करते हुए दोनों बच्चों को संभाला, और अंबिका चेन्नई में अपने लक्ष्य पर डटी रही।

अंबिका ने तैयारी की और यूपीएससी की परीक्षा में बैठीं। पहले प्रयास में ही उन्हें असफलता मिली। फिर दूसरी और तीसरी कोशिश भी नाकामयाब रही। लगातार तीन बार फेल होने के बाद उनके पति ने अंबिका को वापस घर लौटने के लिए रिक्वेस्ट की। लेकिन अंबिका वापस नहीं लौटीं और अपने पति से आखिरी बार एग्जाम देने की अनुमति मांगी। पति की इजाजत मिलने के बाद अंबिका ने चौथी बार एग्जाम दिया और साल 2008 में पास होकर IPS Officer बन गईं। आखिर अंबिका ने अपने स्वाभिमान की लड़ाई ऐसी लड़ी कि दुनिया देखती रह गई।

#khabar4u #gossip #NewsUpdate #socialmedia #actresses #motivationalquote

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481