रीवा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तंड क्रमांक 1 रीवा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिए इस अवसर पर उन्होंने योग एवं प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विशाखापत्तनम से सीधे प्रसारित कार्यक्रम को देखा। इस अवसर पर उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि रोग हमें निरोगी रखने में सहायक है। हमें गर्व है कि हमारी प्राचीन परंपरा को विश्व स्तर पर मान्यता मिली है और समूचे विश्व में सामूहिक योगाभ्यास किया जा रहा है।
