भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का प्रवास कार्यक्रम
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं केंद्रीय मंत्री 29 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे
भोपाल, 28/04/2024। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता 29 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्तरप्रदेश व झारखण्ड, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा मुरैना, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान विदिशा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह भोपाल, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय भोपाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी झाबुआ, केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर एवं केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल गुना, ग्वालियर, भिण्ड व मुरैना लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के अमेठी और झारखण्ड के चतरा लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 10.15 बजे अमेठी के गौरीगंज पहुंचकर केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां भाजपा कार्यालय से रोड-शो करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेंगे और नामांकन के पूर्व आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2.10 बजे झारखण्ड के रांची पहुंचकर चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटरगंज में पार्टी प्रत्याशी श्री कालीचरण सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह 4.30 बजे रांची पहुंचकर हरमू रांची स्थित भाजपा कार्यालय के मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 29 अप्रैल को मुरैना लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा प्रातः 11 बजे जौरा के रावत गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन, दोपहर 3 बजे अम्बाह के रतन वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सायं 5.30 बजे मुरैना के राधिका होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
– पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 29 अप्रैल को विदिशा लोकसभा क्षेत्र के सांची विधानसभा में आयोजित विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
– लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 29 अप्रैल को भोपाल प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठकों में शामिल होंगे।
– लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय 29 अप्रैल को भोपाल प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठकों में शामिल होंगे।
– प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी 29 अप्रैल को झाबुआ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।
– केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 29 अप्रैल को अशोकनगर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप अथाईखेड़ा में नुक्कड़ सभा एवं अशोकनगर में व्यापारी संघ की बैठक को संबोधित करेंगे।
– केन्द्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल 29 अप्रैल को गुना, ग्वालियर, भिण्ड और मुरैना लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। श्री बघेल दोपहर 12.15 बजे गुना लोकसभा की पिछोर विधानसभा के बस स्टेण्ड पर आयोजित जनसभा, दोपहर 1.45 बजे ग्वालियर लोकसभा के डबरा में आयोजित जनसभा, दोपहर 3.15 बजे भिण्ड लोकसभा के मेंहगांव में आयोजित जनसभा एवं सायं 4.30 बजे मुरैना लोकसभा क्षेत्र के पोरसा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
