पचमढ़ी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन

आज पचमढ़ी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में सहभागिता की एवं माननीय केंद्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के प्रेरक व सारगर्भित उद्बोधन को सुना।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह जी, तथा केंद्रीय राज्यमंत्री गण श्रीमती सावित्री ठाकुर जी, श्री एल. मुरुगन जी एवं श्री जॉर्ज कुरियन जी और साथी उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी सहित सभी सांसद व विधायकगण उपस्थित रहे।
हमारे देवतुल्य संगठन की वैचारिक सुगंध से परिपूर्ण वातावरण, सम्माननीय वरिष्ठ नेतागण के गरिमामय आतिथ्य, भाजपा परिवारजन की आत्मीयता और पचमढ़ी की मनभावन प्राकृतिक छटाओं के बीच संपन्न हुए इस त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अंग बनना अपने आप में एक बड़े सौभाग्य का विषय रहा।
इन तीन दिनों में हमने अपने प्राणप्रिय संगठन की पाठशाला में जनसेवा, राष्ट्रधर्म और संगठननिष्ठा के अनमोल पाठ सीखें हैं जो हमारे मानस पटल पर सदैव अंकित रहेंगे।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधिगण इस अनमोल मंथन से निकले अमृत को आत्मसात कर अपने-अपने दायित्व के निर्वहन पथ पर समाज कल्याण और संगठन सेवा के लिए द्विगुणित ऊर्जा से काम करेंगे तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश एवं पूर्ण विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान भी देंगे।
Rajnath Singh | Dr Mohan Yadav | Shivprakash | Ajay Jamwal | VD Sharma | Dr. Mahendra Singh | Savitri Thakur | Dr.L.Murugan | George Kurian | Rajendra Shukla
