#नव_वर्ष_मेला_महोत्सव_का_भव्य_समापन_सभी सहयोगियों_का_हुआ_सम्मान

0
Spread the love

#नव_वर्ष_मेला_महोत्सव_का_भव्य_समापन_सभी सहयोगियों_का_हुआ_सम्मान
भोपाल (बी.एक. बाघेला)। राजधानी भोपाल में पहली बार शिक्षा, संस्कृति, रोजगार, व्यापार एवं पारिवारिक थीम पर आधारित 32 दिवसीय नव वर्ष मेला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले की विशेषता हिन्दू उत्सवों को भव्य स्वरूप प्रदान करना रही। पूरे आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिनमें कवि सम्मेलन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
रविवार 19 अप्रैल को मेले का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समिति के सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने की, जबकि संयोजक के रूप में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने अपनी भूमिका निभाई। कोषाध्यक्ष राकेश जोशी एवं मंच सजावट में वैभव सिसोदिया का विशेष योगदान रहा।
मेले में लगाए गए आकर्षक झूले एवं विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लोगों के बीच खासा आकर्षण बने रहे। मेले की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए गत सप्ताह मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान एक दिन सभी झूलों को निशुल्क रखा गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
समापन दिवस रविवार होने के कारण लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गुप्ता ने घोषणा की कि आगामी वर्ष इस मेले को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने मंच से दरी बिछाने वाले से लेकर कुर्सी एवं पार्किंग व्यवस्था संभालने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में राकेश जोशी द्वारा सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481