भोपाल के 3 साल के बच्चे का राजस्थान में अपहरण

0
Spread the love

भोपाल से राजस्थान के सीकर गए एक 3 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। बच्चा अपनी नानी और मां के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया। जैसे ही जयपुर स्टेशन पर पहुंचे, एक युवक उनसे मिला और कहा कि वह भी खाटू श्याम जा रहा है। इसके बाद वह उनके साथ चल दिया।

खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचने पर युवक ने भीड़ का बहाना बनाया और बच्चे को अपने पास रखकर मां-नानी को दर्शन के लिए भेज दिया। जब दोनों महिलाएं दर्शन करके लौटीं तो न तो बच्चा मिला और न ही वह युवक। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना 6 जून की है। परिवार ने 7 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस टीम, परिजनों के साथ कर रही क्षेत्र की जांच।
बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस टीम, परिजनों के साथ कर रही क्षेत्र की जांच।

एकादशी पर दर्शन करने गया था परिवार भोपाल से यह परिवार एकादशी पर दर्शन के लिए आया था। मां ने बताया कि 6 जून को वह 3 साल के बेटे रक्षम और सास आशा के साथ ट्रेन से जयपुर पहुंची। प्लेटफॉर्म पर एक युवक से मुलाकात हुई, जो खाटू जाने की बात कहकर उनके साथ हो लिया था।

मां-नानी दर्शन के लिए गई तो युवक बच्चे को लेकर वहां से चला गया।
मां-नानी दर्शन के लिए गई तो युवक बच्चे को लेकर वहां से चला गया।

थाने के आसपास भी घूमा, फिर गायब हो गया पुलिस जांच में सामने आया कि किडनैपर बच्चे को एक दुकान पर ले गया, जहां उसे फ्रूटी पिलाई। वह पुलिस थाने के आसपास भी घूमा, फिर कहीं गायब हो गया। 7 जून की शाम को मां ने पुलिस थाने पहुंची। एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देश पर कई टीमें सर्चिंग कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में तलाश जारी है।

अपहरण की सूचना के बाद पिता सीकर पहुंचे बच्चे के पिता अजय कुमार जाटव अपहरण की सूचना के बाद रविवार सुबह खाटूश्याम पहुंचे हैं। वे भोपाल में मिस्त्री का काम करते हैं और पुष्पा नगर में रहते हैं। तीन बेटियों में उनका इकलौता बेटा रक्षम है। पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है। हालांकि, बच्चे का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है। परिजन सुबह से थाने में ही हैं। पुलिस बच्ची की मां और नानी के बयान दर्ज कर चुकी है। जयपुर पुलिस को आरोपी की फुटेज भेजी जा चुकी हैं। जिससे उसकी पहचान की जा सके और गिरफ्तारी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481