MP-MLA को टाइम मैनेजमेंट सिखाएंगे केंद्रीय मंत्री यादव

0
Spread the love

मप्र के विधायकों, सांसदों और मंत्रियों की पचमढ़ी में तीन दिनों तक ट्रेनिंग होगी। 14 जून से 16 जून तक पचमढ़ी में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को पब्लिक डीलिंग, मोबाइल मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट से लेकर पार्टी की रीति-नीति और सफरनामे की जानकारी अलग-अलग सत्रों में दी जाएगी। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले विधायक-सांसदों को सुबह 6:00 बजे जागना होगा। प्रशिक्षण स्थल पर सुबह 7:00 से 8:00 के बीच योग और प्रार्थना कराई जाएगी।

उद्घाटन सत्र में अमित शाह बताएंगे जनसंघ से बीजेपी तक की विकास यात्रा 13 जून की रात तक सभी प्रशिक्षणार्थी विधायक, सांसद और मंत्री पचमढ़ी पहुंच जाएंगे। 14 जून को दोपहर 12 बजे से आयोजित उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा के बारे में व्याख्यान देंगे। अमित शाह के साथ मंच पर सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे।

पहले दिन होंगे चार सत्र डेढ़ घंटे के लंच ब्रेक के बाद करीब साढ़े तीन बजे से पहला सत्र होगा। इस सत्र में “हमारा विचार और पंच निष्ठा” विषय पर प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव संबोधन देंगे। इसके बाद दूसरे सत्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर भाजपा की कार्यपद्धति पर जानकारी देंगे।

चुनाव क्षेत्र में मैनेजमेंट, इनोवेशन और सदन में भूमिका पर एक ही सत्र में 3 ग्रुप बनेंगे

दूसरे दिन के शुरुआती सत्र में विधायकों-सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र में मैनेजमेंट इनोवेशन और चुनौतियों के साथ सदन में भूमिका पर जानकारी दी जाएगी इस सत्र में विधायकों-सांसदों के तीन ग्रुप बनाए जाएंगे। पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायकों को सांसद सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा संबोधित करेंगे।

दूसरे समूह में बाकी बचे वरिष्ठ विधायकों को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संबोधित करेंगे। तीसरे समूह में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास ऊईके संबोधित करेंगे।

टाइम मैनेजमेंट और पब्लिक डीलिंग सिखाएंगे भूपेंद्र यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481